Ind vs eng: Cricket News & Match Updates
VIDEO: छंट गए संकट के बादल, रोहित शर्मा फिट होकर फिर से प्रैक्टिस पर लौटे
भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। एडिलेड में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया प्रैक्टिस कर रही है लेकिन मंगलवार की सुबह को एक ऐसी खबर आई जिसने भारतीय फैंस को परेशान कर दिया। कप्तान रोहित शर्मा प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए और दर्द के चलते उन्हें मैदान से बाहर जाते देखा गया।
ये खबर जानने के बाद भारतीय फैंस परेशान थे और उन्हें डर था कि शायद ऐसा ना हो कि रोहित को लगी ये चोट गंभीर हो और वो इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल ही ना खेलें लेकिन हम आपको रोहित को लगी इस चोट के बारे में ताजा अपडेट देते हैं और ये अपडेट जानने के बाद आपकी धड़कनें भी सामान्य हो जाएंगी। थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट हरि की गेंद से जब रोहित चोटिल हुए तो वो थोड़ा असहज नजर आए और दर्द के मारे वो नेट्स से बाहर चले गए। Read More...