Ind vs eng: Cricket News & Match Updates
हार्दिक पांड्या ने दिया माइकल वॉन को करारा जवाब, कहा- 'हमें किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं'
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत के स्टैंड-इन कप्तान, हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को उनके बयान पर एक करारा जवाब दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद वॉन ने टीम इंडिया की आलोचना में कहा था कि ये टीम विश्व क्रिकेट के इतिहास में 'सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली' टीम है।
वॉन ने कहा था, "भारत के इतिहास में सफेद गेंद से सबसे कम प्रदर्शन करने वाली टीम है। मैं इस बात से हैरान हूं कि उनके पास प्रतिभा होने के बावजूद वो टी20 क्रिकेट कैसे खेलते हैं। उनके पास खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके पास सही प्रक्रिया नहीं है। उन्हें इसके लिए जाना होगा। वो विपक्षी गेंदबाजों को पहले पांच ओवर बिस्तर पर क्यों देते हैं?" वॉन के इस बयान पर अब हार्दिक पांड्या ने पलटवार करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है। Read More...