Ind vs eng: Cricket News & Match Updates
अब इंग्लैंड से पुराना बदला लेगी टीम इंडिया! साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का हिसाब होगा बराबर
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में भारत का अगला मुकाबला रविवार (29 अक्टूबर) को मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड (IND vs ENG) के साथ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला है जिसमें इंडियन टीम के पास इंग्लिश टीम को हराकर उनसे अपना पुराना हिसाब यानी साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर करने का मौका होगा। क्योंकि अगर यहां भारतीय टीम इंग्लैंड को हरा देती है तो इंग्लिश टीम का सफर इस टूर्नामेंट में पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था जहां भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच हुआ था। इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को एक कभी ना भूल पाने वाली हार दी थी। मुकाबले में इंग्लैंड ने ब्लू आर्मी को 10 विकेट से हराया था। इंग्लिश टीम से मिली ये हार आज तक कोई भी भारतीय फैंस नहीं भूला सका है, लेकिन अब भारतीय टीम के पास बदला लेने का बड़ा मौका है। Read More...