India cricket
PREVIEW: वनडे के बाद अब न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज में विजयी आगाज करना चाहेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
वेलिंग्टन, 5 फरवरी (CRICKETNMORE)| तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी विजयी शुरुआत करने उतरेगी। भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर पुरुषों की सफलता को दोहराते हुए वनडे सीरीज अपने नाम की है। हालांकि तीसरे मैच में उसे आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
भारतीय टीम इंग्लैंड में खेले गए टी-20 विश्व कप के बाद से अपना पहला मैच खेलेगी। विश्व कप के सेमीफाइनल में उसे इंग्लैंड के हाथों शिकस्त खानी पड़ी थी। हालांकि उस मैच में वनडे कप्तान मिताली राज को बाहर रखा गया था और टीम प्रबंधन के इस फैसले ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। इस विवाद के बाद कोच रमेश पोवार को अपना पद गंवाना पड़ा था।
Related Cricket News on India cricket
-
रोहित शर्मा एक साथ तोड़ेंगे गेल और गुप्टिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड,सिर्फ इतन छक्कों की जरूरत
5 फरवरी,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने पिछले कई सालों में इटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। 2013 के बाद से उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 300 से ज्यादा छक्के जड़े ...
-
PREVIEW: न्यूजीलैंडे के खिलाफ टी-20 में इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया,देखें संभावित प्लेइंग XI
वेलिंग्टन, 5 फरवरी (CRICKETNMORE)| पांच मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 4-1 से मात देने के बाद भारतीय टीम की नजरें अब बुधवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर है। ...
-
WATCH: ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में करेंगे इस खास शॉट का इस्तेमाल,कर रहे हैं खूब…
5 फऱवरी,(CRICKETNMORE)। भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (6 फरवरी) को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारत से 3 खिलाड़ी न्यूजीलैंड पहुंचकर टीम ...
-
IND vs NZ: अंबाती रायडू,हार्दिक पांड्या की धमाकेदार बल्लेबाजी, भारत ने बनाए 252 रन
वेलिंग्टन, 3 फरवरी (CRICKETNMORE)| अंबाती रायडू की 90 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड के ...
-
कीवी गेंदबाज ने कहा: भारत के इस बल्लेबाज को आउट करना बेहद मुश्किल
2 फरवरी। भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में एकतरफा प्रदर्शन किया, लेकिन हेमिल्टन में खेले गए चौथे वनडे में उसे एकतरफा हार भी मिली। न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे में ...
-
भारत-ऑस्ट्रेलिया के पहले टी-20 मैच के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव,जानिए क्या है काऱण
2 फरवरी,(CRICKETNMORE)। इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया की टीम लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए भारत के दौरे पर आ गई। जहां उसे टीम इंडिया के खिलाफ पहले दो टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी ...
-
BREAKING: न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ पांचवें वनडे से बाहर होगा यह खतरनाक बल्लेबाज
2 फरवरी,(CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ रविवार (3 फरवरी) को वेलिंग्टन में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी वनडे मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम को ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ...
-
INDW vs NZW: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे 8 विकेट से हारा भारत,लेकिन 2-1 से जीती सीरीज
हेमिल्टन, 1 फरवरी (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां तीसरे वनडे मैच में भारत को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। तीन मैचों की यह सीरीज 2-1 से भारत के नाम ...
-
विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड, बांग्लादेश से अभ्यास मैच खेलेगा भारत
दुबई, 31 जनवरी - विश्व कप की तैयारियों के मद्येनजर भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड और बांगलादेश के साथ दो आधिकारिक अभ्यास मैच खेलेगी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। आईसीसी की ...
-
चौथे वनडे में भारत को मिली वनडे की सबसे शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को बनाया बेअसर
31 जनवरी। चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में पहली जीत अर्जित करने में सफल रही। न्यूजीलैंड टीम ने केवल 2 विकेट खोकर 93 रन बनाकर जीत हासिल कर ...
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे मैचों में इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका,फील्डिंग कोच श्रीधर का खुलासा
हेमिल्टन, 30 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने बुधवार को कहा है कि न्यूजीलैंड के साथ सीरीज के अभी दो मैच बाकी हैं और ऐसे में टीम प्रबंधन के पास अपनी ...
-
स्मृति मंधाना और मितारी राज का कमाल, न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने रचा इतिहास
29 जनवरी। बे-ओवल मैदान पर मंगलवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नया इतिहास रचा है। भारतीय टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ ...
-
सौरव गांगुली ने की भविष्यवाणी,यह टीम 2019 वर्ल्ड कप में करेगी बेस्ट प्रदर्शन
29 जनवरी,(CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। पांच मैचों की सीरीज में भारत के पास 3-0 की अजेय बढ़त है। पूर्व भारतीय ...
-
भारतीय महिला गेंदबाजों के कहर के आगे न्यूजीलैंड की टीम केवल 161 रनों पर हुई ऑलआउट
29 जनवरी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को बे ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 44.2 ओवरों में 161 रनों पर ढेर ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08