Rohit Sharma (Twitter)
5 फरवरी,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने पिछले कई सालों में इटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। 2013 के बाद से उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 300 से ज्यादा छक्के जड़े हैं,जबकि उनके अलावा कोई और बल्लेबाज 200 तक का आंकड़ा भी नहीं छू पाया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 फरवरी को खेले जाने वाले टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा के पास छक्कों का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। रोहित अगर इस मैच में 6 छक्के मार लेते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
रोहित ने अब तक खेली घई 82 पारियों में 98 छक्के जड़े हैं। इस मामले में वह न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल औऱ वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। गुप्टिल और गेल ने 103 छक्के मारे हैं।