India tour to australia
ऑस्ट्रेलिया टूर से पहले बड़ी खबर, एडिलेड टेस्ट से पहले डे-नाइट प्रैक्टिस मैच खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय टीम नवंबर-दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा। इस दौरे पर दूसरा टेस्ट मैच एक डे-नाइट टेस्ट मैच होगा जो कि एडिलेड में खेला जाएगा। ऐसे में पिंक बॉल से सामंजस्य बिठाने के लिए भारतीय टीम दो दिवसीय डे-नाइट प्रैक्टिस मैच खेलेगी।
इस सीरीज का दूसरा मैच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा, जो कि एक डे नाइट टेस्ट होगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक कैनबरा के मनुका ओवल में प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। भारत ने अब तक बांग्लादेश (2019), ऑस्ट्रेलिया (2020), इंग्लैंड (2021) और श्रीलंका (2022) के खिलाफ चार पिंक-बॉल टेस्ट खेले हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छोड़कर प्रत्येक में जीत हासिल की है।
Related Cricket News on India tour to australia
-
'टिम पेन झूठा है', शार्दुल ठाकुर का ऑस्ट्रेलिया टूर को लेकर सनसनीखेज़ खुलासा
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने भारत की गाबा टेस्ट में जीत और तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को लेकर खुलासा किया है। ...
-
Border Gavaskar Trophy 2024-25: क्या फिर से टूटेगा ऑस्ट्रेलिया का घमंड? इन 5 मैदानों पर खेले जाएंगे मैच
भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी और ये मैच किन मैदानों पर खेले जाएंगे ...
-
WATCH: कैसे मारा 100 मीटर लंबा छक्का ? रिंकू सिंह ने बता दिया सीक्रेट
भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 मैच में 20 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की बढ़त बना ली है। चौथे मैच में टीम की जीत में रिंकू सिंह ने ...
-
Ishan Kishan की ये गलती इंडियन टीम को ले डूबी, ऑस्ट्रेलिया को फ्री में मिले इतने रन; देखें…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया था जहां ईशान किशन की खराब कीपिंग इंडियन टीम को काफी महंगी पड़ी। ...
-
IND vs AUS 1st T20I: सूर्यकुमार यादव और मैथ्यू वेड करेंगे कप्तानी; ये हो सकती है दोनों टीमों…
भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच गुरुवार (23 नवंबर) से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। ...
-
इंदौर पिच की रेटिंग खराब से औसत से नीचे, डिमेरिट प्वाइंट तीन से घटाकर एक हुआ
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 से 3 मार्च तक खेल गए तीसरे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई इंदौर की पिच की रेटिंग को खराब से औसत से नीचे कर दिया गया ...
-
IND vs AUS ODI Flop XI: इन 11 खिलाड़ियों ने किया शर्मनाक प्रदर्शन, लिस्ट में भारतीय टीम के…
भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। उन्होंने पूरी सीरीज में एक भी रन नहीं बनाया। ...
-
सीरीज हारने के बावजूद रोहित ने भारत की आक्रामक शैली का समर्थन किया
कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज 1-2 से हारने के बावजूद टीम की आक्रामक शैली का समर्थन किया है और वादा किया है कि टीम इस वर्ष बाद में होने वाले वनडे विश्व ...
-
आईसीसी खिलाड़ी रैंकिंग : सिराज ने वनडे में शीर्ष स्थान गंवाया, विलियम्सन टेस्ट में नंबर दो बने
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड को गंवा दिया है। ...
-
IND vs AUS 3rd ODI, Dream 11 Prediction: 3 बल्लेबाज़ 4 ऑलराउंडर टीम में करें शामिल,पहली इनिंग का…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ...
-
पहला वनडे : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (प्रिव्यू)
मुम्बई, 16 मार्च 50 ओवर के विश्व कप का वर्ष होने के कारण भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के साथ इस मेगा इवेंट की अपनी तैयारियों को तेजी देगा जिसका पहला ...
-
पोंटिंग को डब्ल्यूटीसी फाइनल, एशेज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में नए चेहरों की उम्मीद
दुबई, 8 मार्च ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग को उम्मीद है कि जब कंगारू टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और एशेज के लिए इंग्लैंड की यात्रा करेगी तो कुछ अलग चेहरे देखने को मिलेंगे। ...
-
ढाई दिन में टेस्ट खत्म होना अच्छा संकेत नहीं: गौतम गंभीर
नयी दिल्ली, 8 मार्च पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि ढाई दिनों में टेस्ट मैच का खत्म होना टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत नहीं है। ...
-
अहमदाबाद में चौथे टेस्ट से पहले भारतीय टीम ने बस में खेली होली
अहमदाबाद, 7 मार्च भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट से पहले यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम जाने वाली बस में होली खेली, खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को जमकर गुलाल लगाया। ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08