Ipl 2022: Cricket News & Match Updates
'MS Dhoni शुरू से कप्तानी करते तो CSK इतने मैच कभी नहीं हारती' जडेजा को कप्तान बनाकर की थी गलती:- वीरेंद्र सहवाग
आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चार बार विजेता का ताज पहनने वाली सीएसके की टीम इस साल अब तक 10 मुकाबलों में से 7 में हार का मुंह देख चुकी है। यही कारण है जिस वज़ह से रविंद्र जडेजा ने टूर्नामेंट के बीच में ही कप्तानी एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को सौंपने का फैसला किया था। अब इसी मुद्दे पर पूर्व भारतीय स्टार बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने अपना मत रखा है और जडेजा का कप्तान नियुक्त करने के फैसले की आलोचना की है।
वीरेंद्र सहवाग अपनी बात को बेबाक अंदाज में रखने के लिए जाने जाते हैं और अब उन्होंने इस सीज़न सीएसके की नाकामी पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, 'सीएसके ने पहली गलती सीज़न के शुरुआत में की थी। जब उन्होंने यह घोषणा की थी कि महेंद्र सिंह इस साल कप्तानी नहीं करेंगे और कप्तान रविंद्र जडेजा होंगे। यह एक गलत फैसला था।' उन्होंने आगे कहा, 'टीम के पास कोई स्थिर प्लेइंग इलेवन नहीं थी। ऋतुराज गायकवाड़ ने शुरुआत में रन नहीं बनाए। उन्होंने खराब शुरुआत की।' Read More...