Advertisement
Advertisement

Ipl

Rajasthan Royals Steve Smith fined for slow over rate against Mumbai Indians
Image Credit: BCCI

IPL 2020: करारी हार के बाद राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ को तगड़ा झटका,लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

By Saurabh Sharma October 07, 2020 • 09:27 AM View: 4378

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार (6 अक्टूबर) को खेले गए आईपीएल 2020 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को एक औऱ बड़ा झटका लगा है। धीमी ओवर गति (Slow Over Rate) के लिए उनपर बड़ा जुर्माना लगा है। सीजन में पहली बार धीमी ओवर गति के लिए स्मिथ पर 12 लाख जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल मीडिया रीलिज के अनुसार, "ओवर गति के अपराधों से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध है, इसलिए स्टीव स्मिथ पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।"

Related Cricket News on Ipl