Irfan pathan: Cricket News & Match Updates
Irfan Pathan ने लॉर्ड्स टेस्ट के लिए चुनी Team India की प्लेइंग XI, रफ्तार के सौदागर की जगह जसप्रीत बुमराह को किया शामिल
ENG vs IND Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला (ENG vs IND 3rd Test) गुरुवार, 10 जुलाई से लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन में खेला जाएगा जिसके लिए पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI For 3rd Test) का चुनाव किया है। गौरतलब है कि उन्होंने टीम इंडिया के रफ्तार के सौदागर प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) को लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर करके जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।
दरअसल, इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो लॉर्ड्स टेस्ट के लिए भारत की ग्यारह सदस्यीय टीम चुनते नज़र आए। यहां उन्होंने अपना मत रखते हुए प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह को टीम में जोड़ने की बात कही। वो बोले, 'भारत की प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर नज़र डालेंगे तो सिर्फ एक बदलाव होना चाहिए, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह। ये तो पक्का-पक्का हो गया। इसके अलावा भारतीय टीम सिर्फ सोचेगी कि क्या वाशिंगटन सुंदर के साथ जाए या सीमिंग कंडिशन है तो शार्दुल ठाकुर के साथ जाएं?' Read More...