Irfan pathan: Cricket News & Match Updates
'प्रैक्टिस के लिए फिट लेकिन डोमेस्टिक के लिए अनफिट', ईशान किशन पर उठाए इरफान ने सवाल
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने नवंबर 2023 के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है और साउथ अफ्रीका में हाल ही में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान भी वो ब्रेक पर थे और इसके बाद तो उनको लेकर जो खबरें आई उसने उनके फैंस को निराश कर दिया। फिलहाल ईशान किशन की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अनुपस्थिति लंबी होती जा रही है और इसी बीच भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने उनको लेकर सवाल उठाया है।
इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों से नाम वापस ले लिया था और उसके बाद प्रोटियाज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें भारत की टीम में शामिल नहीं किया गया। टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने इस बात पर जोर दिया है कि टीम प्रबंधन चाहता है कि किशन राष्ट्रीय टीम में लौटने से पहले किसी भी तरह की क्रिकेट खेलें लेकिन किशन फिलहाल घरेलू क्रिकेट खेलने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। Read More...