Advertisement
Advertisement

Joe root

Joe Root heartwarming gesture for lone spectator
England vs Sri Lanka (image source: twitter)

VIDEO:'हैलो भाई कैसे हो?', किले पर चढ़े जूनुनी फैन से जो रूट ने की फोन पर बात

By Prabhat Sharma January 18, 2021 • 15:57 PM View: 881

Sri Lanka vs England: इंग्लैंड ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाड़ियों से ज्यादा सुर्खियां इंग्लैंड के एक फैन ने बटोरी हैं। रॉब लुईस नाम के शख्स ने श्रीलंका में इस टेस्ट सीरीज को देखने के लिए दस महीने तक इंतजार किया है।

रॉब मार्च 2020 में श्रीलंका गए थे लेकिन तब कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते इंग्लैंड क्रिकेट टीम को दौरा बीच में ही छोड़ना पड़ा था। इसके बाद से रॉब श्रीलंका में टीम के खेलने का इंतजार कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद जब इंग्लैंड की टीम श्रीलंका गई तो फिर बायो-बबल को ध्यान में रखते हुए और खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए उन्हें मैदान में नहीं जाने दिया गया था।

Related Cricket News on Joe root