Jr women
महिला टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान फ्रंट-फुट नो बाल की निगरानी करेगा तीसरा अम्पायर !
11 फरवरी। आस्ट्रेलिया में इस महीने शुरू हो रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के दौरान फ्रंट-फुट नो बाल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। आईसीसी ने एक बयान में कहा है कि भारत तथा वेस्टइंडीज में सफल परीक्षण के बाद इस सिस्टम को इंटरनेशनल क्रिकेट में लागू करने का फैसला किया गया है, जिसके तहत तीसरा अम्पायर फ्रंट-फुट नो बाल की निगरानी करेगा।
तीसरे अम्पायर को प्रत्येक बाल के बाद यह देखना होगा कि गेंदबाज का अगला पैर सही पड़ा था या नहीं। वह हर गेंद के बाद मैदानी अम्पायर को सही और गलत की जानकारी देगा।
मैदानी अम्पायरों से कहा गया है कि जब तक तीसरा अम्पायर न कहे, वे फ्रंट-फुट नो बाल को लेकर किसी भी प्रकार का निर्णय न दें। मैदानी अम्पायरों के पास हालांकि खेल के दौरान अन्य प्रकार के नो बाल का फैसला लेने का अधिकार रहेगा।
इस तकनीक का इस्तेमाल हाल ही में 12 मैचों के दौरान किया गया। इस दौरान 4717 गेंदें फेंकी गईं और 13 नो बाल नोटिस किए गए। सभी नो बाल को लेकर बिल्कुल सटीक फैसला किया गया।
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन 21 फरवरी से होगा और उद्घाटन मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन तथा मेजबान आस्ट्रेलिया का सामना भारत से होगा।
Related Cricket News on Jr women
-
Women's cricket: भारतीय महिला ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया, महिला बल्लेबाजों का कमाल !
8 फरवरी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यहां त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के अपने चौथे मैच में शनिवार को आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हरा दिया। भारत की चार मैचों में यह दूसरी जीत है और वह ...
-
महिला क्रिकेट में भारतीय महिला टीम को मिली हार, इंग्लैंड महिला टीम चार विकेट से जीती !
मेलबर्न, 7 फरवरी | इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया में जारी त्रिकोणीय टी2- सीरीज में शुक्रवार को भारत को चार विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी ...
-
ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हराया,एलिस पेरी ने गेंद-बल्ले से मचाया धमाल
कैनबरा, 2 फरवरी| एलिस पेरी (13-4 और 49 रन) के हरफनमौला खेल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां के मानुका ओवल मैदान पर खेले गए त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के अपने ...
-
4 दिन में तीसरे खेला गया तीसरा सुपर ओवर, इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
कैनबरा, 1 फरवरी | इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने रविार को यहां मनुका ओवल मैदान पर खेले गए टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के अपने दूसरे मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को सुपर ओवर में हरा दिया। इंग्लैंड ...
-
टी-20 वर्ल्ड कप में इस बात का खास ध्यान रखेंगी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर
मुंबई, 23 जनवरी | भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को टीम के कोच डब्ल्यूवी रामन की उस बात का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि आस्ट्रेलिया में होने ...
-
महिला वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल मैच इस मैदान पर होगा, जानिए और कहां- कहां होंगे मैच !
23 जनवरी। महिला वनडे विश्व कप-2021 का फाइनल मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। क्राइस्टचर्च के अलावा न्यूजीलैंड के ऑकलैंड, वेलिंग्टन, हेमिल्टन, टॉरंगा, डुनेडिन में भी विश्व कप की मेजबानी करेंगे। छह फरवरी से सात मार्च तक... ...
-
महिला टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की कप्तान होंगी स्टेफानी टेलर
23 जनवरी। स्टेफानी टेलर 21 फरवरी से आठ मार्च तक आस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में कैरेबियाई टीम की कप्तानी करेंगी। इस टीम में दिएंद्रा डाटिन की वापसी हुई है। डाटिन करेक्टिव ...
-
धोनी के बाद BCCI ने मिताली राज को दिया झटका, 2020 में ग्रेड ए से किया बाहर
मुंबई, 17 जनवरी | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को 2019-20 सीजन के लिए सीनियर महिला टीम के खिलाड़ियों की वार्षिक अनुबंध सूची की घोषणा की, जिसमें मिताली राज को ग्रेड-ए-से बाहर करके ...
-
बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट टीम के लिए सालाना कॉन्ट्रैक का किया ऐलान, जानिए पूरी लिस्ट !
16 जनवरी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को 2019-20 सीजन के लिए सीनियर महिला टीम के खिलाड़ियों की वार्षिक अनुबंध सूची की घोषणा कर दी। ये अनुबंध सूची अक्टूबर 2019 से लेकर सितंबर 2020 ...
-
ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2020 के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा,15 साल की शफाली को मिली…
12 जनवरी,नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में अगले महीने शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2020 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। हरमनप्रीत कौर ...
-
इंडिया-ए, इंडिया-बी, और इंडिया-सी महिला टीम घोषित, जानिए कौन बना कप्तान
मुंबई, 23 दिसम्बर| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अखिल भारतीय सीनियर महिल चयन समिति ने टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए तीन टीमों का ऐलान कर दिया है। यह ट्रॉफी चार से 11 जनवरी के ...
-
एडिलेड स्ट्राइकर्स को हराकर ब्रिस्बेन हीट टीम ने जीता महिला बीबीएल खिताब
8 दिसंबर। ब्रिस्बेन हीट टीम ने रविवार को यहां के एलन बॉर्डर क्रिकेट मैदान पर खेले गए महिला बिग बैश लीग के फाइनल मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम को 6 विकेट से हराकर लगातार दूसरी ...
-
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का बयान, इतने सालों के बाद ही हो पाएगा महिला आईपीएल का आगाज !
8 दिसंबर। भारत में आईपीएल को बड़ी सफलता मिली। इस समय आईपीएल क्रिकेट की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बनकर उभरी है। आईपीएल में सफलता के बाद हर किसी को उम्मीद है कि महिला आईपीएल भी खेला ...
-
नेपाल की अंजलि चंद ने गेंदबाजी से रचा इतिहास, बिना कोई रन देकर चटकाए 6 विकेट, बना वर्ल्ड…
2 दिसंबर। नेपाल की महिला क्रिकेटर अंजलि चंद ने एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि साउथ एशियन गेम्स महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के एक टी-10 इंटरनेशनल मैच जो मालदीव और ...
Cricket Special Today
-
- 26 Feb 2026 08:32
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago