Kapil dev: Cricket News & Match Updates
क्या हार्दिक करेंगे कपिल देव की बराबरी?, पूर्व क्रिकेटर ने साफ शब्दों में दिया जवाब
हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम में शानदार वापसी की है। चोट से उभरने के बाद अब हार्दिक पहले से भी ज्यादा बेहतर क्रिकेट खेलते नज़र आ रहे हैं। इंग्लैंड टूर के आखिरी वनडे में हार्दिक ने टीम के लिए बैट और बॉल दोनों से शानदार योगदान किया। ऐसे में जब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज़ वसीम जाफर से यह सवाल किया गया कि क्या हार्दिक कपिल देव की बराबरी कर सकते हैं तब उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कपिल देव बड़ा नाम हैं, हार्दिक ने अच्छा क्रिकेट खेला है लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
वसीम जाफर ने एक जाने माने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए अपना बयान दिया। वह बोले, 'हां, हार्दिक के पास क्षमता है। लेकिन कपिल देव बड़ा नाम हैं। ऐसे में इतनी जल्दी किसी नतीजे पर पहुंचना काफी मुश्किल होगा। उनके पास बैटिंग करने की क्षमता है, लेकिन अगर हार्दिक लगातार ऐसी ही गेंदबाज़ी करते हैं और अगले 5-7 सालों तक खेलते हैं तो वह कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते है।' Read More...