Kkr vs rr: Cricket News & Match Updates
संदीप बने सुपरमैन, कैच देखकर ट्रेंट बोल्ट को भी नहीं हुआ यकीन, देखें VIDEO
आईपीएल 2023 के 56वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर के शानदार कैच लेने के बाद, संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) ने भी रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) को आउट करने के लिए एक और अविश्वसनीय कैच लपका। गुरबाज इस मैच में काफी आक्रामक दिखाई दे रहे थे। वो और बोल्ट संदीप के इस कैच को देखकर काफी हैरान हो गए थे। संदीप ने इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी एक शानदार कैच पकड़ा था।
संदीप जब चौथा ओवर करने आये थे तो गुरबाज ने उनके ओवर में दो छक्के जड़ते हुए अपनी आक्रामकता दिखा दी थी। वहीं वो इस लय को आगे बरकरार रखना चाहते थे। उन्होंने 5वां ओवर करने आये ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर जो उन्होंने फुल लेंथ और ऑफ स्टंप के बाहर डाली थी उस पर मिड ऑफ की तरफ ड्राइव लगाई। वहीं संदीप ने शुरुआत में स्प्रिंट लगाई और फुल लेंथ डाइव लगाते हुए दोनों हाथों से शानदार कैच पकड़ा। सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने 12 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 18 रन बनाये। Read More...