Lucknow super giants: Cricket News & Match Updates
आईपीएल 2026: कांस्टेबल की नौकरी से इनकार, दो साल का झेला बैन, मजबूत इरादों के बूते प्रिंस यादव मचा रहे धमाल
प्रिंस यादव को बचपन से ही क्रिकेट से खास लगाव था। हालांकि, वह लंबे समय तक टेनिस बॉल से खेलते रहे। 18 साल की उम्र में प्रिंस ने पहली बार लेदर (चमड़े) की बॉल से गेंदबाजी करना शुरू किया। प्रिंस हमेशा ही टेनिस बॉल टूर्नामेंट खेलते रहते थे, और इसी कारण उनके पिता को प्रिंस के करियर की बहुत चिंता थी। हालांकि, प्रिंस ने अपने पिता से साफ शब्दों में कह दिया था कि वह अपने दम पर जिंदगी में कुछ ना कुछ जरूर कर लेंगे, और वह उनकी चिंता ना करें। प्रिंस ने यह बात सिर्फ कही ही नहीं, बल्कि साबित भी करके दिखाई।
प्रिंस के पिता राम निवास यादव नजफगढ़ में रेलवे सुरक्षा बल में एएसआई (सहायक सब इंस्पेक्टर) थे। वह चाहते थे कि प्रिंस भी पुलिस की नौकरी जॉइन करें। प्रिंस को उनके पिता ने कांस्टेबल पद के लिए हुई शारीरिक टेस्ट में भी शामिल होने के लिए मजबूर किया। हालांकि, प्रिंस इसके बाद लिखित परीक्षा देने नहीं गए। दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज 22 गज की पिच पर अपनी अलग पहचान बनाना चाहता था। Read More...