Lucknow: IPL 2026 - Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans (Image Source: IANS)
Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की तरफ से खेलते हुए निकोलस पूरन ने इतिहास रच दिया है। पूरन इस फ्रेंचाइजी की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
निकोलस पूरन ने लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से अब तक 1,422 रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने इस टीम के लिए 1,410 रन बनाए थे।
आयुष बडोनी एलएसजी की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने कुल 1,038 रन बनाए हैं। मार्कस स्टोइनिस 952 रनों के साथ लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं, जबकि क्विंटन डी कॉक 901 रनों के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद हैं।