Lucknow: IPL 2026 - Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans (Image Source: IANS)
Lucknow Super Giants: गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
यह आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की चार मुकाबलों में दूसरी जीत रही। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर मौजूद है। वहीं, 4 में से 2 मुकाबले गंवाकर लखनऊ सुपर जायंट्स छठे स्थान पर है।
रविवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम ने 14 के स्कोर पर मिचेल मार्श (11) का विकेट खो दिया था। यहां से एडेन मार्करम ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ दूसरे विकेट के लिए 16 गेंदों में 31 रन जोड़े।