Major league
WATCH: 'टी-20 मैच में टेस्ट वाला मज़ा', स्टंप्स पर थी गेंद लेकिन बल्लेबाज ने बल्ला ही नहीं लगाया
मेजर लीग क्रिकेट 2023 टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में सिएटल ऑर्कास ने वाशिंगटन फ्रीडम को 5 विकेट से हरा दिया। शनिवार (15 जुलाई) को खेले गए इस मैच में वेन पॉर्नेल की अगुवाई वाली सिएटल ऑर्कास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और वाशिंगटन फ्रीडम की टीम को 20 ओवर में 144 रनों पर रोक दिया और चेज़ करते हुए नौमान अनवर (48) और इमाद वसीम (43*) की शानदार पारियों के दम पर 5 विकेट से जीत हासिल कर ली।
इस मैच में वैसे तो कई मज़ेदार पल देखने को मिले लेकिन फैंस को इस टी-20 मैच में टेस्ट वाला मज़ा तब देखने को मिला जब वॉशिंगटन के नंबर तीन बल्लेबाज मुख्तार अहमद ने वेन पार्नेल की गेंद को टेस्ट मैच स्टाइल में लीव कर दिया। ये गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई थी लेकिन गेंद स्टंप्स की लाइन में आ गई और सीधा अहमद के पैड्स से जा टकराई जिसके बाद अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया।
Related Cricket News on Major league
-
MINY vs SFU, Dream 11 Team: मार्कस स्टोइनिस को बनाएं कप्तान, 3 गेंदबाज़ टीम में करें शामिल
MINY vs SFU: मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला एमआई न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बीच शनिवार (15 जुलाई) को खेला जाएगा। ...
-
MLC 2023: टेक्सास सुपरकिंग्स का धमाकेदार आगाज़, पहले मैच में लास एंजिल्स नाइट राइड को 69 रनों से…
मेजर लीग क्रिकेट के पहले मैच में टेक्सास सुपरकिंग्स ने लास एंजिल्स नाइट राइडर्स को 69 रनों से हराकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है। इस मैच में कई सितारे चमके तो कई फ्लॉप रहे। ...
-
अमेरिका में लगेगा IPL जैसा तड़का, आईपीएल मालिकों ने ही खरीदी हैं 6 में से 4 टीमें
अमेरिका में शुरू होने जा रही मेजर लीग क्रिकेट की शुरुआत कल यानि 13 जुलाई से होने जा रही है। इस लीग में भी फैंस को आईपीएल वाला मजा आने वाला है। ...
-
MLC 2023: पोलार्ड से लेकर राशिद खान तक, अमेरिका में धूम मचाएंगे ये सभी सितारे; देखें लाइव स्ट्रीम…
अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट का आगाज 13 जुलाई (भारतीय समय अनुसार 14 जुलाई) से होने वाला है, जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। ...
-
नाइट राइडर्स और मेजर लीग क्रिकेट मिलकर अमेरिका में बनाएंगे में विश्व स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
एक स्टेडियम का निर्माण संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रिकेट के खेल के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकता है। इसलिए, लॉस एंजिल्स शहर में एक विश्व स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की बात चल रही ...
-
इंग्लैंड की 2019 वर्ल्ड कप जीत के हीरो Liam Plunkett ने छोड़ा इंग्लैंड क्रिकेट,अब इस देश में खेलेंगे
2019 में इंग्लैंड को पहला वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाने वाले तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट (Liam Plunkett) ने इंग्लैंड क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया है। 36 साल के प्लंकेट अमेरिका का रुख करेंगे,जहां ...
-
भारत छोड़ बना अमेरिकी टीम का कप्तान, पहले मैच में खेली नाबाद 99 रनों की पारी
31 जुलाई को माइनर लीग क्रिकेट यूएसए 2021 की शुरुआत हुई। इसमें भारत की ओर से अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके स्मित पटेल ने मैनहैटन की ओर से अपनी कप्तानी में डेब्यू किया। मैनहैटन और ओरलांडो ...
Cricket Special Today
-
- 26 Feb 2026 08:32
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago