Marcus stoinis: Cricket News & Match Updates
'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई ऐसी बात करने की', स्टोइनिस की हरकत पर आग बबूले हुए शोएब अख्तर
इंग्लैंड में खेली जा रही लीग द हंड्रेड एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में ओवल इनविंसिबल्स और सदर्न ब्रेव के बीच खेले गए मुकाबले में एक घटना देखी गई जिसको लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मैच के दौरान मार्कस स्टोइनिस को पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने आउट कर दिया था जिसके बाद पवेलियन जाते हुए स्टोइनिस ने उन पर चकिंग का आरोप लगाया था।
दाएं हाथ के बल्लेबाज स्टोइनिस 27 गेंदों पर 37 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन हसनैन ने उन्हें आउट कर दिया। जैसे ही स्टोइनिस पवेलियन लौट रहे थे, उन्हें हसनैन के एक्शन की नकल करते हुए देखा गया और उनका कहना था कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज चकिंग कर रहा था। स्टोइनिस की हरकत के बाद कई पाकिस्तानी दिग्गजों ने उनकी आलोचना की थी और अब इस लिस्ट में शोएब अख्तर का नाम भी शामिल हो गया है। अख्तर ने सरेआम स्टोइनिस पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है। Read More...