Marcus stoinis: Cricket News & Match Updates
Punjab Kings के फैंस के लिए आई खुशखबरी, एक साथ इन 3 धाकड़ खिलाड़ियों की हुई टीम में वापसी
भारत में इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन (IPL 2025) खेला जा रहा है जिसके बीच पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, PBKS का सीजन में अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ शनिवार, 24 मई को होने वाला है जिससे पहले उनकी टीम में एक या दो नहीं, बल्कि तीन धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की वापसी हो गई है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद पंजाब किंग्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा करते हुए ये जानकारी फैंस को दी है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मार्कस स्टोइनिस, जोश इंगलिस, और आरोन हार्डी आईपीएल का मौजूदा सीजन खेलने वापस भारत लौट चुके हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो में होटल स्टाफ इन तीनों ही खिलाड़ियों का स्वागत करता है और PBKS के हेड कोच रिकी पोंटिंग भी उनसे मिलते नज़र आए हैं। Read More...