Mi vs srh: Cricket News & Match Updates
IPL 2024: कप्तान हार्दिक और चावला की बेहतरीन गेंदबाजी, मुंबई ने हैदराबाद को 173/8 के स्कोर पर रोका
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और पीयूष चावला (Piyush Chawla) की शानदार गेंदबाजी के आगे सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। पावरप्ले में हैदराबाद का स्कोर एक विकेट खोकर 56 रन था। हालांकि इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए वापसी की। इस मैच में हैदराबाद ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अभिषेक शर्मा की जगह सनवीर सिंह की खिलाया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा रन ट्रैविस हेड ने बनाये। उन्होंने 30 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। कप्तान पैट कमिंस ने 17 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 35 रन की पारी खेली। नितीश रेड्डी ने 15 गेंद में 2 चौको की मदद से 20 रन का योगदान दिया। मार्को यानसेन ने 12 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन अपने नाम किये। Read More...