Advertisement
Advertisement

Mi vs srh

IPL 2024: SRH ने पंजाब किंग्स को दिया 183 रन का लक्ष्य, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
Image Source: Google

IPL 2024: SRH ने पंजाब किंग्स को दिया 183 रन का लक्ष्य, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट

By Nitesh Pratap April 09, 2024 • 21:22 PM View: 611

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 23वें मैच में अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद को 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 183 के स्कोर पर रोक दिया। हैदराबाद इस स्कोर तक युवा बल्लेबाज नितीश रेड्डी के अर्धशतक की मदद से पहुंच पाया। हैदराबाद ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में ट्रैविस हेड की जगह राहुल त्रिपाठी को खिलाया। पारी का आखिरी ओवर करने आये सैम करन की आखिरी गेंद पर जयदेव उनादकट ने छक्का जड़ दिया। ये उनकी पहली गेंद थी। 

हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा रन युवा खिलाड़ी नितीश रेड्डी ने बनाये। उन्होंने 37 गेंद में 4 चौको और 5 छक्कों की मदद से 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये आईपीएल में उनका पहला अर्धशतक है। अब्दुल समद ने 11 गेंद में 5 चौको की मदद से 25 रन बनाये। रेड्डी और समद ने छठे विकेट के लिए 50 (20) रन की साझेदारी निभाई। ट्रैविस हेड ने 15 गेंद में 4 चौको की मदद से 21 रन बनाये। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अर्शदीप सिंह ने हासिल किये। सैम करन और हर्षल पटेल 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे। 

Related Cricket News on Mi vs srh