इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस का आखिरी लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ रविवार (21 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में किसी भी हाल में जीत हासिल करना चाहेगी, लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों के नाम जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके उनकी दुनिया हिला सकते हैं।
हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen)
सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। यह दाएं हाथ का खिलाड़ी बेहद गजब की फॉर्म में हैं। क्लासेन ने पिछले ही मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतक ठोका है। वह इस सीजन अब तक 10 इनिंग में 53.75 की औसत और 179.16 की स्ट्राइक रेट से कुल 430 रन बना चुके हैं। ऐसे में क्लासेन वानखेड़े के मैदान पर अपने बल्ले का दम दिखाकर मुंबई इंडियंस की दुनिया हिला सकते हैं।