Mohammad rizwan: Cricket News & Match Updates
'इंशाअल्लाह ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराएंगे', नया कप्तान बनते ही गरजे मोहम्मद रिजवान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिजवान को नया व्हाइट बॉल कप्तान बना दिया है और नवनियुक्त कप्तान मोहम्मद रिजवान के लिए उनका पहला असाइनमेंट ऑस्ट्रेलिया टूर होने वाला है। इस टूर से पहले रिजवान का मानना है कि पाकिस्तान अपने आगामी व्हाइट-बॉल टूर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत सकता है।
2023 में घर से बाहर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया था और उस दौरे के बाद पाकिस्तानी टीम एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली है। नए कप्तान रिजवान को अपनी टीम के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। रिदवान ने ये भी कहा कि पिछले दौरे पर उन्होंने तीनों टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था और खेल के महत्वपूर्ण क्षणों में अपनी खुद की विफलताओं के कारण उनकी टीम को सीरीज हार का सामना करना पड़ा था। Read More...