Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
क्या धोनी-कोहली ने बर्बाद किया DK का करियर? इशारों-इशारों में सबा करीम बहुत कुछ कह गए
भारत के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पिछले कुछ महीनों में अपने करियर को फिर से र्जीवित कर लिया है। 37 वर्षीय खिलाड़ी ने इस साल टी-20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना देखा था जो शायद पूरा भी हो जाएगा लेकिन एक महीने पहले अगर आपने किसी से कहा होता कि कार्तिक एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे और उन्हें मैच जितवाएंगे तो ज्यादातर लोगों की हंसी छूट जाती.लेकिन आज की सच्चाई यही है।
कार्तिक ने 2004 में पूर्व कप्तान एमएस धोनी से भी पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन लगातार मौके मिलने के बावजूग वो टीम में अपनी जगह को पक्का नहीं कर सके। कुछ लोग कहेंगे कि डीके मौकों का फायदा नहीं उठा सके और इसलिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। हालांकि, कुछ ऐसे क्रिकेट पंडित हैं जो कार्तिक का करियर खराब करने के पीछे पिछले कप्तानों और टीम प्रबंधन पर सवाल उठा रहे हैं। Read More...