Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
VIDEO : धोनी के बर्थडे पर श्रीसंत ने दिखाई हीरोगिरी, माही को बोल्ड करने वाला वीडियो किया शेयर
महेंद्र सिंह धोनी ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन दुनियाभर के फैंस उन्हें इतना प्यार करते हैं कि वो बिना किसी वजह के भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आज यानि 7 जुलाई को माही अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं और दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी उन्हें इस खास दिन पर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
इसी कड़ी में टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ शांताकुमारन श्रीसंत ने भी माही को बधाई दी लेकिन उन्होंने माही को जिस अंदाज में बधाई दी वो फैंस को पसंद नहीं आई। दरअसल, श्रीसंत ने अपन आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखकर माही को जन्मदिन की बधाई दी लेकिन जो वीडियो था उसमें वो माही को क्लीन बोल्ड करते हुए दिख रहे हैं और उनका ये वीडियो धोनी के जन्मदिन पर शेयर करना फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। Read More...