Virat Kohli and MS Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी ने जब क्रिकेट के मैदान पर एंट्री की थी तब वो अपनी लंबी-लंबी लहराती जुल्फों के लिए भी काफी फेमस थे। भारत ने 2007 में जब टी-20 विश्वकप का खिताब जीता था उस वक्त धोनी लंबे बालों में ही खेला करते थे। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ तक ने धोनी के लंबे बालों की तारीफ की थी।
बहरहाल धोनी ने कुछ वक्त बाद अपने बाल कटवा लिए और छोटे बालों में मैदान पर नजर आने लगे। धोनी के साथी खिलाड़ी विराट कोहली ने थाला के बालों से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बीते दिनों शेयर किया था। विराट कोहली ने टीवी के पॉपुलर शो आप की अदालत में जाने माने पत्रकार रजत शर्मा के धोनी से जुड़े सवाल का जवाब दिया था।
रजत शर्मा ने विराट कोहली से पूछा था, 'जो धोनी ने अपने लंबे बाल काटकर छोटे कर लिए थे उसपर कुछ कमेंट करेंगे?' इस सवाल के जवाब में विराट ने कहा, 'उन्होंने मुझे खुद बताया था कि उनके बाल काफी लंबे हो गए थे जिसे सम्भालना उनके लिए मुश्किल था। लंबे बालों की केयर करने में काफी दिक्कत आती है।' यह भी पढ़ें:
| उर्वशी रौतेला कह रही थी मिस्टर RP ने 17 मिस्ड कॉल किए थे, कहीं वो RP आप तो नहीं हो भैया |