Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ms dhoni

Cricket Image for VIDEO: अश्विन के छक्के देखकर उतरा धोनी का चेहरा, 2 गेंदों में लगाए 2 छक्के
Image Source: Google

VIDEO: अश्विन के छक्के देखकर उतरा धोनी का चेहरा, 2 गेंदों में लगाए 2 छक्के

By Shubham Yadav April 12, 2023 • 22:18 PM View: 705

आईपीएल 2023 के 17वें मुकाबले में संजू सैमसन ने एक और बार आउट ऑफ बॉक्स थिंकिंग का इस्तेमाल किया और फिर से रविचंद्रन अश्विन को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान ने अश्विन को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा और अश्विन ने भी अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए 22 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली। अश्विन ने अपनी इस पारी के दौरान 1 चौका और 2 छक्के भी लगाए।

अश्विन के बल्ले से ये दोनों छक्के एक ही ओवर की लगातार दो गेंदों पर आए। अश्विन ने अपना डेब्यू मैच खेल रहे आकाश सिंह को निशाना बनाते हुए लगातार दो छक्के मारकर राजस्थान की पारी को गति प्रदान की। जबकि अश्विन के छक्के देखकर सीएसके के कप्तान एमएस धोनी काफी नाराज दिखे। धोनी विकेट के पीछे बेशक चुपचाप खड़े रहे लेकिन उनके चेहरा का रंग उड़ा हुआ देखा जा सकता था।

Related Cricket News on Ms dhoni