Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ms dhoni

Cricket Image for 'चेन्नई सुपरकिंग्स पर लगना चाहिए बैन', वजह जानकर उड़ जाएंगे आपको होश
Image Source: Google

'चेन्नई सुपरकिंग्स पर लगना चाहिए बैन', वजह जानकर उड़ जाएंगे आपको होश

By Shubham Yadav April 12, 2023 • 12:17 PM View: 843

आईपीएल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाईज़ी चेन्नई सुपरकिंग्स एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, पीएमके के एक विधायक ने इस फ्रेंचाईजी पर बैन लगाने की मांग की है। इस खबर के आते ही सीएसके फैंस के होश उड़ गए हैं। धर्मपुरी पट्टली मक्कल काची (पीएमके) के विधायक एसपी वेंकटेश्वरन ने तमिलनाडु सरकार से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करते हुए आरोप लगाया कि आईपीएल फ्रेंचाइजी के पास कोई स्थानीय खिलाड़ी (तमिल खिलाड़ी) नहीं है इसलिए इस टीम पर बैन लगना चाहिए।

विधायक ने मंगलवार को विधानसभा में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अनुदान मांगों के दौरान ये बात कही। मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में सिर्फ जनभावना को दर्शाया है और क्योंकि इस फ्रेंचाईजी में कोई भी तमिल खिलाड़ी नहीं है इसलिए इस टीम पर बैन लगना चाहिए।

Related Cricket News on Ms dhoni