आईपीएल 2024 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एमएस धोनी ने आखिरी ओवर में 3 छक्के लगाकर सारी लाइमलाइट लूट ली। माही ने हार्दिक पांड्या द्वारा डाले गए आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के मारे और अपनी टीम को 206 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। धोनी की इस पारी को देखकर हर फैन का दिल खुश हो गया लेकिन इस मैच के बाद धोनी का एक वीडियो सामने आया है जो उनके फैंस को निराश कर देगा।
दरअसल, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि धोनी अभी भी अपने घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं और मैच के बाद सामने आए एक वीडियो में उन्हें लड़खड़ाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर आप समझ पाएंगे कि धोनी फैंस को खुश करने के लिए बल्लेबाजी करने आ रहे हैं लेकिन उन्होंने अपने घुटने को लेकर कभी कोई भी शिकायत नहीं की।
धोनी का लंगड़ाते हुए चलना सीएसके फैंस को परेशान कर रहा है और हर फैन बस यही दुआ कर रहा है कि वो ठीक रहें और बिल्कुल ऐसे ही खेलते रहें जैसे वो मुंबई के खिलाफ खेले। आप धोनी के इस वायरल हो रहे वीडियो को नीचे देख सकते हैं।
MS Dhoni last night at the team hotel. Man is limping but still going at it for his fans #IPL2024 #MIvsCSK pic.twitter.com/hR6JNVUsgg
— Vinesh Prabhu (@vlp1994) April 15, 2024