Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
दिनेश कार्तिक ने आखिरी क्यों एमएस धोनी से मांगी माफी, जानें इसके पीछे की वजह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने पिछले हफ्ते अपनी ऑल टाइम इंडिया XI चुनी थी। अपनी इस प्लेइंग XI में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को जगह नहीं दी। इसके लिए कार्तिक ने अब माफी मांगी। पिछले हफ्ते, कार्तिक ने अपनी ऑल टाइम इंडिया की प्लेइंग XI में खिलाड़ियों के नामों का खुलासा किया था और सबसे बड़ी अनुपस्थिति धोनी की थी। हालाँकि अब कार्तिक ने कहा कि यह उनकी ओर से एक गलती थी और वह टीम बनाते समय एक विकेटकीपर को शामिल करने के बारे में भूल गए थे। कार्तिक ने कहा कि कई लोगों का मानना है कि उन्होंने टीम में विकेटकीपर के रूप में राहुल द्रविड़ को चुना है।
कार्तिक ने कहा कि, "भाई लोग, बड़ा गलती हो गया, वास्तव में यह एक गलती थी। मुझे इसका एहसास तब हुआ जब एपिसोड सामने आया। इतनी सारी चीजें हो रही थीं कि जब मैंने यह 11 बनाई तो मैं विकेटकीपर को भूल गया। सौभाग्य से राहुल द्रविड़ वहां थे और सभी ने सोचा कि मैं एक पार्टटाइम विकेटकीपर के साथ जा रहा हूं। लेकिन वास्तव में मैंने राहुल द्रविड़ को विकेटकीपर के रूप में नहीं सोचा था। क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि एक विकेटकीपर होने के नाते मैं एक विकेटकीपर रखना भूल गया? यह एक भूल है।" Read More...