Naseem shah: Cricket News & Match Updates
CPL 2025: Naseem Shah ने डाला बुलेट बॉल, Tim Seifert के उड़ गए तोते; देखें VIDEO
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (CPL 2025) का 15वां मुकाबला शुक्रवार, 29 अगस्त डैरेन सैमी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स टीम के पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ नसीम शाह (Naseem Shah) ने गज़ब की गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 4 ओवर में सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ सिर्फ 35 रन देकर 2 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच नसीम ने विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट (Tim Seifert) को क्लीन बोल्ड करते हुए आउट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरा नज़ारा सेट लूसिया किंग्स की इनिंग के 15वें ओवर में देखने को मिला। यहां नसीम शाह सेंट किट्स के लिए अपने कोटे का तीसरा ओवर करने आए थे जिसकी चौथी गेंद पर उन्होंने अपनी रफ्तार से धमाल मचाते हुए 68 रनों पर बैटिंग कर रहे खिलाड़ी टिम सेफर्ट के तोते उड़ाए। Read More...