Advertisement
Advertisement

Nicholas pooran

WATCH: '360 डिग्री ABD', नेट्स में पूरन और क्रुणाल ने लिए ईशान किशन के मज़े
Image Source: Google

WATCH: '360 डिग्री ABD', नेट्स में पूरन और क्रुणाल ने लिए ईशान किशन के मज़े

By Shubham Yadav April 30, 2024 • 12:25 PM View: 423

आईपीएल 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) अपने घरेलू मैदान लखनऊ में मुंबई इंडियंस (एमआई) से भिड़ेगी। लखनऊ से ज्यादा ये मैच मुंबई के लिए जीतना अहम होगा क्योंकि अगर मुंबई ये मैच हारी तो उनके प्लेऑफ में पहुंचन की उम्मीदों को बहुत बड़ा झटका लगेगा। लखनऊ के लाइनअप में मुंबई इंडियंस के कई पूर्व खिलाड़ी भी हैं, जिनमें क्रुणाल पंड्या, क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन और मोहसिन खान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

ये खिलाड़ी भी कभी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे लेकिन अब ये मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए दिखेंगे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी मस्ती मज़ाक भी चलता है और इसका एक उदाहरण इस अहम मैच से पहले देखने को मिला जब अभ्यास सत्र के दौरान लखनऊ के खिलाड़ी निकोलस पूरन और क्रुणाल पंड्या मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के मज़े लेते हुए दिखे।

Related Cricket News on Nicholas pooran