Nicholas pooran: Cricket News & Match Updates
VIDEO: Digvesh Rathi ने खोला राज – क्यों विकेट लेते ही करते हैं नोटबुक वाला अनोखा जश्न, वजह सुन हंसी नहीं रोक पाए Narine
IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा स्पिनर दिग्वेश राठी अब सिर्फ अपनी गेंदबाज़ी ही नहीं, बल्कि अपने खास 'नोटबुक सेलिब्रेशन' के लिए भी चर्चा में हैं। इंटरनेशनल सितारों को चकमा देकर विकेट लेने वाले इस 25 वर्षीय गेंदबाज ने अब तक 6 विकेट झटके हैं और उनका इकॉनमी रेट 7.62 रहा है। लेकिन इसी जोशिले अंदाज़ की वजह से वो दो बार BCCI की फाइन लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं।
बात सेलिब्रेशन की हो रही है, तो आइए जानिए इसके पीछे की कहानी।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अगले मैच से पहले राठी ने अपने रोल मॉडल सुनील नरेन से मुलाकात की, वो भी LSG के कप्तान ऋषभ पंत की बदौलत। पंत और निकोलस पूरन ने मिलकर राठी की चुटकी ली और पूरन ने पूछ लिया – “वो (नरेन) विकेट लेकर शांत रहते हैं, तुम क्यों इतना जश्न मना रहे हो?”
इस पर राठी ने जवाब दिया – “मैं दिल्ली से हूं।” Read More...