Advertisement
Advertisement

Piyush chawla

IPL 2024: वेंकटेश और नितीश ने खेली शानदार पारियां, कोलकाता ने मुंबई को दिया 158 रन का लक्ष्य
Image Source: Google

IPL 2024: वेंकटेश और नितीश ने खेली शानदार पारियां, कोलकाता ने मुंबई को दिया 158 रन का लक्ष्य

By Nitesh Pratap May 11, 2024 • 22:56 PM View: 353

आईपीएल 2024 के 60वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) और नितीश राणा (Nitish Rana) की शानदार पारियों की मदद से 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन का स्कोर बनाया। यह मैच बारिश की वजह से 7:30 की जगह 9:15 बजे शुरू हुआ। इसके अलावा यह मैच बारिश के कारण 16-16 ओवर का करा गया। मुंबई ने इस मैच में इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में नुवान तुषारा की जगह रोहित शर्मा को खिलाया। ईडन गार्डन में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

वेंकटेश अय्यर ने 21 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। नितीश राणा ने 23 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। वेंकटेश और राणा ने चौथे विकेट के लिए 37(24) रन जोड़े। आंद्रे रसेल ने 14 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 24 रन का योगदान दिया। नितीश और रसेल ने 5वें विकेट के लिए 39 (23) रन की साझेदारी की। रिंकू सिंह ने 12 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 20 रन बनाये। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह ने हासिल किये। एक-एक विकेट तुषारा और अंशुल कंबोज को मिला। 

Related Cricket News on Piyush chawla