Punjab kings: Cricket News & Match Updates
PBKS हारी लेकिन मालकिन प्रीति जिंटा ने जीता दिल, ऐसे किया फैंस को खुश; देखें VIDEO
IPL 2023 के 18वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को अपने होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यह रोमांचक मैच हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली GT की टीम ने आखिरी ओवर में 6 विकेट से जीता। अपने घर पर भले ही पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन यहां टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने सभी का दिल जीत लिया। प्रीति जिंटा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पंजाब किंग्स के फैंस को अपनी टीम की जर्सी देती नज़र आई हैं।
जी हां, प्रीति जिंटा का 15 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह फैल चुका है। इस वीडियो में प्रीति जिंटा स्टेडियम का चक्कर लगाते हुए अपनी टीम के फैंस को पंजाब किंग्स की टी-शर्ट देती दिखी है। इसी दौरान फैंस भी PBKS की मालकिन को काफी सपोर्ट करते देखे जा सकते हैं। बता दें कि प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स के ज्यादातर मुकाबलों में अपनी टीम और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती देखी जाती है। Read More...