Rajasthan royals: Cricket News & Match Updates
Daryl Mitchell IPL: 3 टीमें जो डेरिल मिचेल को सकती हैं खरीद, मिल सकते हैं इतने करोड़
डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) को आईपीएल ऑक्शन 2023 (IPL 2023) में कोई भी खरीदार नहीं मिला। हालांकि इस खिलाड़ी ने इंडिया न्यूजीलैंड सीरीज में गजब प्रदर्शन करके एक बार फिर सभी का ध्यान खींचा है। टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में डेरिल ही वही खिलाड़ी थे जिसने न्यूजीलैंड के लिए जीत हार का अंतर विस्फोटक पारी खेलकर तय किया। ऐसे में अब कुछ आईपीएल फ्रेंचाइजी उन्हें अपने रेडार में रख सकती हैं। वह आईपीएल का हिस्सा बन सकते है अगर कोई फ्रेंचाइजी उन्हें अपने इंजर्ड प्लेयर की रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जोड़े। उन्हें यह तीन टीम बेस प्राइस यानी 1 करोड़ रुपये में खरीद सकती हैं।
पंजाब किंग्स (Punjab Kings): PBKS ने हमेशा ऐसे खिलाड़ी को चुना है जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हो। पंजाब किंग्स को एक ऐसे खिलाड़ी की जरुरत भी है जो एंकर के रोल को निभा कर डेथ ओवर्स में बड़े शॉट खेल सके। डेरिल मिचेल उनके लिए यह काम कर सकते हैं। ऐसे में आगामी सीजन या फिर किसी खिलाड़ी के इंजर्ड रिप्लेसमेंट के तौर भी वह कीवी ऑल राउंडर को चुन सकते हैं। Read More...