Rajasthan royals: Cricket News & Match Updates
पहले ही कई लोगों को बता दिया था, वैभव सूर्यवंशी को पहली गेंद पर आउट करूंगा: प्रफुल्ल हिंगे
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हिंगे ने पारी की पहली गेंद पर ही आईपीएल 2026 में बड़े-बड़े गेंदबाजों के लिए चुनौती बने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया। हिंगे ने इसके बाद ध्रुव जुरेल, लुहान-डी-प्रिटोरियस और कप्तान रियान पराग का विकेट लिया। उनका स्पेल 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट रहा। इस स्पेल ने आरआर के शीर्ष क्रम को ऐसा झकझोरा की टीम कभी 217 के लक्ष्य के पास जाती भी नहीं दिखी। झिंगे को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के बाद उन्होंने कहा, "मैंने पिछले साल कहीं लिखा था कि जब भी मैं अपना पहला मैच खेलूंगा, तो चार या पांच विकेट जरूर लूंगा। मैं पावरप्ले में जितना हो सके उतना हावी होना चाहता था। मुझे अपनी ऊर्जा और क्षमता पर विश्वास है। मैंने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। मुझे तब यह भी नहीं पता था कि लेदर-बॉल क्रिकेट क्या होता है, जब मैंने उस समय अपने पापा से कहा कि मैं एक क्लब जॉइन करना चाहता हूं। उस समय कई बार उन्होंने मेरी कम उम्र का हवाला देते हुए मना कर दिया था।" Read More...