IPL 2026: RR को हराकर शीर्ष-4 में पहुंची SRH, जानें अब किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप? (Image Source: IANS)
Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच सोमवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 6 विकेट पर 216 रन बनाए थे। आरआर 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई और 57 रन के बड़े अंतर से हार गई। सीजन के अपने पांचवें मैच में आरआर की यह पहली हार थी, जबकि एसआरएच की पांचवें मैच में यह दूसरी जीत थी।
एसआरएच-आरआर मैच के बाद अंकतालिका और ऑरेंज कैप, पर्पल कैप में हुए बदलावों पर एक नजर डालते हैं।
राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ पहले स्थान पर, पंजाब किंग्स 4 मैचों में 7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 मैचों में 6 अंक के साथ तीसरे स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।