Rajasthan
आरसीए चुनावों के लिए नामांकन के समय मचा बवाल
जयपुर, 3 अक्टूबर - राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के कार्यालय पर चुनावों के नामांकन के आखिरी दिन बुधवार को राजनीतिक बवाल मच गया। नागौर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रामेश्वर डुडी, जिन्हें मंगलवार को चुनाव लड़ने के अयोग्य बता दिया था, राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के खिलाफ नामांकन दाखिल करने आए। उन्हें नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल का समर्थन प्राप्त है। शाम 4:30 बजे तक उन्हें हालांकि अयोग्य घोषित कर दिया गया और इससे वैभव के निर्विरोध आरसीए अध्यक्ष चुने जाने का रास्ता साफ हो गया।
इससे पहले, मंगलवार को बेनीवाल ने मुख्यमंत्री पर गंदी राजनीति करने और डुडी को हटाने के आरोप लगाए थे। अपने ट्वीट में बेनीवाल ने आरएलपी कर्मचारियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में सवाई माधव सिंह स्टेडियम पहुंचने की गुहार लगाई थी ताकि डुडी का समर्थन किया जा सके।
स्टेडियम पर सुबह काफी भीड़ देखी गई जिसके कारण पुलिस बल भी भारी संख्या में तैनात रहा। पुलिस ने डुडी के समर्थन में आए आरएलपी कर्मचारियों पर हल्का लाठीचार्ज भी किया। अंतत: डुडी ने अपना नामांकन भरा जिसे शाम तक संबंधित अधिकारियों ने निरस्त कर दिया।
डुडी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत धृतराष्ट्र बन गए हैं, जिन्हें सिर्फ अपने बेटे की चिंता है और किसी बात की नहीं।
संवादताताओं से बात करते हुए डुडी ने कहा, "सीपी जोशी, आरसीए अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और राज्य का हर नागरिक इसे देख रहा है। वह तानाशाही दिखा रहे हैं जबकि चुनाव अधिकारी और उनकी टीम सभी नियमों का उल्लंघन कर रही है। नामांकन भरने का समय एक बजे तक का था लेकिन हमें पुलिस और लाठियों की मदद से रोका गया। हालांकि हमने नामांकन भर दिया था।"
उन्होंने कहा, "मंगलवार को हमने लोकपाल से अपील की थी कि वह हमें नामांकन भरने की इजाजत दे। उन्होंने हमसे साफ कह दिया था कि हमें वोट करने का पूरा अधिकार है। लेकिन सरकार लोकपाल का सम्मान नहीं करती। हम इस लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे।"
आईएएनएस
Related Cricket News on Rajasthan
-
आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स की जगह इस टीम के लिए खेल सकते हैं अंजिक्य रहाणे
नई दिल्ली, 12 अगस्त | दिल्ली कैपिटल्स टीम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रह चुके अजिंक्य रहाणे को अपने साथ जोड़ना चाहता है। इस सम्बंध में उसकी रॉयल्स के साथ बातचीत चल रही है और अगर ...
-
IPL 2019: राजस्थान ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया,इस टीम ने किया प्लेऑफ में क्वालिफाई
27 अप्रैल,जयपुर(CRICKETNMORE)। गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2019 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को विकेट से हरा दिया। राजस्थान... ...
-
जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स,देखें संभावित प्लेइंग XI
जयपुर, 22 अप्रैल (CRICKETNMORE)| राजस्थान रॉयल्स आज यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एक अहम मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। राजस्थान की टीम अपना कप्तान बदलते ...
-
IPL 2019: जीत के रथ पर सवार मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स,देखें संभावित प्लेइंग XI
जयपुर, 20 अप्रैल (CRICKETNMORE)| राजस्थान रॉयल्स की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एक अहम मैच में यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। भारतीय समय के अनुसार ये ...
-
IPL 2019: केएल राहुल और गेंदबाजों के दम पर किंग्स XI पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को 12 रन…
16 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। केएल राहुल के शानदार अर्धशतक और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2019 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की ...
-
IPL 2019: जीत की पटरी पर वापसी के लिए भिड़ेगी पंजाब और राजस्थान,देखें संभावित XI
मोहाली, 16 अप्रैल (CRICKETNMORE)| किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में यहां आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। पंजाब को अपने पिछले दो मैचों ...
-
मुंबई इंडियंस पर मिली जीत लेकिन राजस्थान के कप्तान अंजिक्य रहाणे इस कारण हुए नाखुश
मुंबई, 13 अप्रैल (CRICKETNMORE)| मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि बल्लेबाजों को और पहले मैच समाप्त कर देना ...
-
MI vs RR: मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी,देखें प्लेइंग XI
13 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा की... ...
-
RR vs CSK: जीत की पटरी पर लौटने लिए चेन्नई को टक्कर देगी राजस्थान रॉयल्स,देखें संभावित प्लेइंग XI
जयुपर, 11 अप्रैल (CRICKETNMORE)| राजस्थान रॉयल्स आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मुकाबले में यहां सवाईमान सिंह स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।पिछले मुकाबले में कोलकाता... ...
-
KKR से मिली करारी हार के बाद राजस्थान के कप्तान अंजिक्य रहाणे बोले,इस वजह से हारी टीम
जयपुर, 7 अप्रैल (CRICKETNMORE)| कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मिली करारी हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस हार के लिए गेंदबाजों के जिम्मेदार ठहराया है। कोलकाता ने क्रिस लिन (50) ...
-
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अंजिक्य रहाणे पर धीमी ओवर गति के कारण लगा जुर्माना
चेन्नई, 1 अप्रैल (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में धीमी ओवरगति के कारण सोमवार को 12 लाख रुपये ...
-
चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद अंजिक्य रहाणे को बड़ा झटका, लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना
1 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार (31 मार्च) को मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अंजिक्य रहाणे के लिए एक और बुरी खबर आई है। रहाणे पर धीमी ओवर गति के ...
-
IPL 2019: रात 8 बजे होगी चेन्नई VS राजस्थान की टक्कर,देखें संभावित प्लेइंग XI
चेन्नई, 31 मार्च (CRICKETNMORE)| चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के एक अहम मैच में आज यहां एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। मौजूदा चैम्पियन चेन्नई दो मैचों में ...
-
बटलर को मांकड़ रन आउट करने पर अश्विन की वाइफ प्रीति ने ट्रोलर्स की इस तरह से लगाई…
26 मार्च। ओपनर क्रिस गेल (79) के बाद आखिरी ओवरों में अपने गेंदबाजों के करिश्माई प्रदर्शन के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago