Ranji trophy
रणजी ट्रॉफी : रेलवे को जीत के लिए 224 रनों की दरकार
नई दिल्ली, 16 दिसम्बर - रेलवे को विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मुकाबले में जीत के लिए 224 रनों की जरूरत है और उसके पास नौ विकेट हैं। मेहमान टीम द्वारा दिए गए 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक रेलवे ने एक विकेट के नुकसान पर 19 रन बनाए। रविवार को रेलवे ने अपनी पहली पारी में दूसरे दिन के स्कोर दो विकेट पर 170 रनों से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 236 रनों पर ऑल आउट हो गई। Scorecard
जवाब में विदर्भ के बल्लेबाज भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। विदर्भ महज 147 रनों पर ऑल आउट हो गई जिससे मेजबान टीम को 243 रनों का लक्ष्य मिला। विदर्भ की ओर से सबसे अधिक रन अदित्य सर्वते (39) ने बनाए जबकि रेलवे के लिए हर्ष त्यागी ने सात और अविनाष यादव ने तीन विकेट लिए ।
सौराष्ट्र और महाराष्ट्र के बीच नासिक में खेले जा रहे ग्रुप-ए के मैच में मेहमान टीम की स्थिति मजबूत है। रविवार को महाराष्ट्र ने अपने दूसरे दिन के स्कोर तीन विकेट पर 86 रनों से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 247 रनों पर सिमट गई जिसके कारण उसे फॉलो ऑन झेलना पड़ा।
मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त केवल छह रनों की है। महाराष्ट्र के लिए दूसरी पारी में रोहित मोटवानी सबसे ज्यादा 65 रन बनाकर नाबाद हैं। सौराष्ट्र की ओर से तीन खिलाड़ियों ने एक-एक विकेट लिया।
ग्रुप-ए के एक अन्य मैच में बड़ौदा ने मुंबई को तीसरे दिन कड़ी टक्कर दी। मुंबई में खेले जा रहे इस मुकाबले में रविवार को मेहमान टीम ने अपने दूसरे दिन के स्कोर एक विकेट पर 244 रनों से आगे खेलना शुरू किया और पहली पारी में 436 रन बनाए। विष्णु सोलंकी ने 133 और अदित्य वाघमोड़े ने 114 रन जड़े जबकि मेजबान टीम की ओर से रोयस्तोन दियास ने चार और सुभम रनजने ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा, आकाश पार्कर ने दो और शिवम दुबे ने एक विकेट अपने नाम किया।
दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई ने दो विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए है और उसकी कुल बढ़त 49 रनों की है।
सूरत में गुजरात और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे ग्रुप-ए के एक अहम मुकाबलें में तीसरे दिन मेजबान टीम ने 14 रनों की बढ़त बना ली है।
कर्नाटक ने रविवार को अपनी पहली पारी में दूसरे दिन के स्कोर सात विकेट पर 348 रनों से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 389 पर ऑल आउट हो गई। जवाब में गुजरात ने दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए।
मेजबान टीम की ओर से रुजुल भट्ट सबसे अधिक 82 रन बनाकर नाबाद हैं। कर्नाटक के लिए तीन गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।
आईएएनएस
Related Cricket News on Ranji trophy
-
रणजी ट्रॉफी : हार के कगार पर आंध्रप्रदेश
नादौन (हिमाचल प्रदेश), 16 दिसंबर - हिमाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के एक अहम मुकाबले में आंध्र प्रदेश को अपनी हार टालने के लिए कड़ी मश्क्कत करनी पड़ेगी। आंध्र प्रदेश मैच के ...
-
रणजी ट्रॉफी में मिजोरम को सिक्किम के खिलाफ जीत के लिए 179 रनों की जरूरत
16 दिसंबर। मिजोरम ने रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में सिक्किम के खिलाफ जारी मैच में रविवार को तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए हैं। जोरहाट स्टेडियम पर ...
-
रणजी ट्रॉफी में केरल ने दिल्ली को दी करारी शिकस्त दी, इन खिलाड़ियों ने किया कमाल
16 दिसंबर। केरल ने यहां सेंट जेवियर्स कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए ग्रुप-बी के मैच में तीसरे दिन रविवार को दिल्ली को पारी और 27 रनों से करारी शिकस्त दी। पहली पारी में खराब बल्लेबाजी ...
-
हार्दिक पांड्या ने 3 महीने बाद की धमाकेदार वापसी, मुंबई के खिलाफ पहली पारी में झटके 5 विकेट
15 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। चोट के कारण 3 महीने क्रिकेट के मैदान से बाहर रहे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने धमाकेदार वापसी की है। हार्दिक ने मुंबई के खिलाफ खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले ...
-
रणजी ट्रॉफी : पहले दिन मजबूत स्थिति में मुंबई, सौराष्ट्र
मुंबई, 14 दिसम्बर - श्रेयस अय्यर (178) और कप्तान सिद्धेश लाड (130) की दमदार पारियों की बदौलत मुंबई ने शुक्रवार को यहां बड़ोदा के खिलाफ ग्रुप-ए के मुकाबले के पहले दिन आठ विकेट के नुकसान ...
-
रणजी ट्रॉफी : बिहार ने मेघालय को 125 रन पर समेटा
शिलांग, 14 दिसम्बर - आशुतोष अमन (51/8) के कमाल की गेंदबाजी के दम पर बिहार ने यहां खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी राउंड-6 के प्लेट ग्रुप मैच के पहले दिन शुक्रवार को मेघालय को उसकी ...
-
3 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटेंगे हार्दिक पांड्या,इस प्लान के साथ खेंलेगे रणजी ट्रॉफी
मुंबई, 13 दिसंबर (CRICKETNMORE)| हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भारतीय टीम में वापसी करने के लिए रणजी ट्रॉफी मैच में खेलेंगे। बड़ौदा ने मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच के लिए हार्दिक को अपनी टीम में... ...
-
रणजी ट्रॉफी : गंभीर का विदाई शतक, दिल्ली और आंध्र मैच ड्रॉ
नई दिल्ली, 9 दिसम्बर - सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (112) के विदाई शतक के बीच दिल्ली और आंध्र प्रदेश का रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी मैच रविवार को ड्रॉ समाप्त हो गया। आंध्र ने यहां फिरोजशाह कोटला ...
-
रणजी ट्रॉफी में झारखंड की शानदार जीत, गोवा का मैच ड्रॉ पर खत्म
रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी में जहां एक ओर झारखंड ने ओडिशा के खिलाफ खेले गए मैच में जीत हासिल की, वहीं दूसरी ओर गोवा और सर्विसेज के बीच मैच ड्रॉ रहा। जेएसीए इंटनेशनल स्टेडिमय में ...
-
रणजी ट्रॉफी में पुडुचेरी, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश की हुई जीत, इन खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा
9 दिसंबर। पुडुचेरी, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी के अपने-अपने ग्रुप मैचों में रविवार को जीत हासिल की। कृष्णागिरी स्टेडियम में खेले प्लेट ग्रुप के मैच में पुडुचेरी ने सिक्किम को पारी और... ...
-
रणजी ट्रॉफी : गंभीर के शतक से दिल्ली मजबूत
नई दिल्ली, 8 दिसम्बर - अपने क्रिकेट करियर का आखिरी मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (112) के शानदार शतक की मदद से दिल्ली ने यहां आंध्र के साथ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी ...
-
रणजी ट्रॉफी : उप्र ने जम्मू-कश्मीर को 6 विकेट से हराया
जम्मू, 8 दिसम्बर - अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना (नाबाद 66) के बेहतरीन अर्धशतक की मदद से उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी मैच के तीसरे दिन शनिवार को मेजबान जम्मू-कश्मीर को छह विकेट से ...
-
रणजी ट्रॉफी : बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हराया
वडोडरा, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)| बड़ौदा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए मैच के तीसरे दिन शनिवार को छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से हरा दिया। मेहमान छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में ...
-
रणजी ट्रॉफी में राजस्थान ने असम को एक पारी और 43 रन से हराया
8 दिसंबर। राजस्थान ने अपने गेंदबाजों के कसी गेंदबाजी के दम पर रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी मैच के तीसरे दिन शनिवार को असम को पारी और 43 रन से हरा दिया। मेजबान राजस्थान ने यहां ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago