Rassie van der dussen: Cricket News & Match Updates
World Cup 2023: साउथ अफ्रीका की जीत में चमके डी कॉक, डुसेन और महाराज, न्यूज़ीलैंड को दी 190 रन की करारी हार
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 32वें मैच में रासी वैन डर डुसेन- क्विंटन डी कॉक के शतकों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से साउथ अफ्रीका ने न्यूज़ीलैंड को 190 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। ये न्यूज़ीलैंड की लगातार तीसरी हार है। इस मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जोकि पूरी तरह से गलत साबित हुआ। न्यूज़ीलैंड का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाया।
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 357 रन का स्कोर खड़ा किया। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन रासी वैन डर डुसेन ने बनाये। उन्होंने 118 गेंद में 9 चौको और 5 छक्कों की मदद से 133 रन की शतकीय पारी खेली। ये वर्ल्ड कप में उनका दूसरा शतक है। क्विंटन डी कॉक ने 116 गेंद में 10 चौको और 3 छक्कों की मदद से 114 रन की शतकीय पारी खेली। ये उनका वर्ल्ड कप में चौथा शतक है। Read More...