Ravi shastri: Cricket News & Match Updates
Ind Vs Aus: रोहित शर्मा अगर सावधान नहीं रहे तो फिर वह दोबारा खतरे में पड़ सकते हैं: रवि शास्त्री
India tour of Australia:ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम नहीं है। रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में टीम का हिस्सा नहीं हैं। रोहित को आईपीएल-13 में पंजाब के खिलाफ खेले गए एक मैच में हैमिस्टिंग की वजह से मैदान से बाहर जाना पड़ा था उसके बाद से ही वह मैदान से गायब हैं। रोहित की फिटनेस को लेकर मीडिया में रोजाना नई-नई बातें आ रही हैं। इस बीच टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने रोहित की चोट को लेकर बयान दिया है।
टाइम्स नॉउ के साथ बातचीत के दौरान शास्त्री ने कहा, 'रोहित की चोट को चिकित्सा भाग के प्रभारी लोगों द्वारा देखा जा रहा है। हम इसमें शामिल नहीं हैं। उन्होंने चयनकर्ताओं को एक रिपोर्ट सौंपी है और वह अपना काम कर रहे हैं। मेरा सिलेक्शन से कोई लेना-देना नहीं है मुझे सिर्फ मेडिकल रिपोर्ट के बारे में जानकारी है जिसमें कहा गया है कि अगर रोहित सावधान नहीं रहते हैं तो फिर वह दोबारा खतरे में पड़ सकते हैं।' Read More...