Ravi shastri: Cricket News & Match Updates
IND vs AUS : 'रवि शास्त्री ने ड्रिंक करते वक्त मुझे बताया कि पहले टेस्ट में कौन होगा भारत का तीसरा तेज गेंदबाज', इयान चैपल ने किया बड़ा खुलासा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे और टी-20 सीरीज के बाद बारी अब क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मैट यानि टेस्ट क्रिकेट की है। दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का शुरूआती मैच 17 दिसंबर को खेला जाएगा और ये टेस्ट मैच डे-नाईट होगा, जो कि पिंक बॉल से खेला जाने वाला है। टेस्ट सीरीज की शुरूआत से पहले भारतीय टीम के सामने कई सारे सवाल हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का तीसरा तेज गेंदबाज कौन होगा।
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन से पहले इशांत शर्मा चोटिल हो गए थे और इसी कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिए भारत के तीसरे सीमर के चयन को लेकर बहस काफी तेज हो चुकी है। शुरुआत में ईशांत का नाम टेस्ट टीम में रखा गया था, लेकिन उनकी फिटनेस का आकलन करने के बाद, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के पूरे दौरे से बाहर कर दिया गया। Read More...