Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
IND vs WI: कप्तान रोहित शर्मा की वेस्टइंडीज सीरीज में हो सकती है वापसी, इस खिलाड़ी की टीम इंडिया से छुट्टी होना तय
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए इस हफ्ते भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूज 9 की खबर के अनुसार इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी हो सकती है। जो हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए थे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह नियमित कप्तान के तौर पर रोहित की पहली वनडे सीरीज होगी। इसके बाद तीन टी-20 मैच की सीरीज होगी।
इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने न्यूज 9 को बताया, “ हालांकि हमें अभी तक एनसीए से रोहित की फिटनेस रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन हम जानते हैं कि उन्होंने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की है और वह टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। टीम के साथ उसका कप्तान होना जरूरी है औऱ उनके आने से टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा।” Read More...