Royal challengers bangalore: Cricket News & Match Updates
IPL 2024 से पहले RCB ने किया बड़ा बदलाव, मो बोबाट को बनाया डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल 2024 से पहले अपने मैनेजमेंट में एक बड़ा बदलाव करते हुए मो बोबाट को क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया है। बोबाट, साल 2019 से इंग्लैंड के परफॉर्मेंस निदेशक रहे हैं और उनकी मौजूदगी में इंग्लैंड की क्रिकेट में काफी बदलाव देखा गया है। 40 वर्षीय बोबाट 12 वर्षों से ईसीबी के साथ हैं और 2019 से प्रदर्शन निदेशक के रूप में हैं।
उन्होंने इंग्लैंड के क्रांतिकारी दृष्टिकोण को स्थापित करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसने उन्हें विपक्षी टीम पर हावी होने और टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप जीतने में मदद की है। इसके साथ ही उनकी मौजूदगी में ही इंग्लैंड ने एशेज में धमाकेदार प्रदर्शन भी किया। बोबट और आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लावर पहले इंग्लैंड के साथ मिलकर काम कर चुके हैं और अब, एक बार फिर साथ आकर, वो आरसीबी की किस्मत बदलने की कोशिश करेंगे। Read More...