Royal challengers bangalore: Cricket News & Match Updates
Live मैच में दिखा आरसीबी लव, दिल्ली मुंम्बई के मुकाबले में गूंजे RCB-RCB के नारे; देखें VIDEO
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को शनिवार (21 मई) को हराकर आईपीएल 2022 से बाहर कर दिया है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। इस मैच में सिर्फ दिल्ली या मुंबई के फैंस ने ही नज़रे नहीं बनाई हुई थी, बल्कि आरसीबी के फैंस भी वानखेड़े का मैदान पर मुंबई को सपोर्ट करने पहुंचे थे। ऐसे में लाइव मैच के दौरान एक गज़ब का नज़ारा देखने को मिला और वानखेडे़ का मैदान आरसीबी-आरसीबी के नारों से गूंज उठा। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
ये घटना मुंबई की पारी के 18वें ओवर की है। एमआई के लिए तिलक वर्मा और टिम डेविड की जोड़ी बल्लेबाज़ी कर रही थी, ऐसे में जब 18वां ओवर शुरू होने वाला था तभी बैंगलोर के फैंस अपनी टीम को सपोर्ट करते नज़र आए और आरसीबी-आरसीबी के नारे लगाने लगे। एक बार फिर बता दें कि ये मैच दिल्ली और मुंबई के बीच खेला जा रहा था, लेकिन डीसी की हार के साथ ही आरसीबी की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती थी। Read More...