Advertisement
Advertisement

Royal challengers bangalore

Mike Hesson
Photo Source: RCB

RCB के माइक हेसन लॉकडाउन में 1 महीने भारत में फंसे रहने के बाद लौटे न्यूजीलैंड 

By Saurabh Sharma April 28, 2020 • 11:41 AM View: 1213

वेलिंग्टन, 28 अप्रैल| न्यूजीलैंड के पूर्व कोच और आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के क्रिकेट डायरेक्टर माइक हेसन आखिकार स्वदेश लौट गए हैं। हेसन लॉकडाउन प्रतिबंध के कारण अपने परिवार से दूर करीब एक महीने से भी ज्यादा समय से भारत में फंसे हुए थे।

हेसन ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर स्वदेश पहुंचने की पुष्टि की है। उन्होंने न्यूजीलैंड विमान की फोटो के साथ ट्विटर पर लिखा, " मुंबई एयरपोर्ट तक जाने के लिए बस में एक दिन बिताने के बाद क्या अद्भुत नजारा था। न्यूजीलैंड लौटने के दौरान एयर न्यूजीलैंड का कर्मचारी बेहतरीन थे। "
45 वर्षीय हेसन ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त, न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री का भी शुक्रिया अदा किया।

Related Cricket News on Royal challengers bangalore