Top five Richest IPL Teams (BCCI)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया की सबसे महंगी और बड़ी टी-20 लीग है। इस लीग में टीमें खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसाती है, इसलिए हर क्रिकेटर इसमें खेलने का मौका चाहता है। आज हम आपको बताएंगे आईपीएल की 5 सबसे अमीर टीमों के बारे में।
मुंबई इंडियंस
आईपीएल की सबसे महंगी टीम मुंबई इंडियंस है, जिसका मालिकाना हक भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री के पास है। मुंबई की टीम की वैल्यू 803 करोड़ रुपये हैं। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम है औऱ अब तक रोहित शर्मा की कप्तानी में सबसे ज्यादा 4 बार खिताब पर कब्जा कर चुकी है।



