Royal challengers bangalore: Cricket News & Match Updates
VIDEO: डेविड वॉर्नर तूफानी पारी के बाद हुए आउट, देखकर टूट गया बेटी का दिल
आईपीएल 2022 का 27वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया था, जिसे आरसीबी की टीम ने 16 रनों से जीत लिया है। इस मैच में डीसी के धाकड़ बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर ने अपनी टीम के लिए विस्फोटक अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन इसके बाद जब वह आउट हुए तब उनकी बेटी का ऐसा रिएक्शन देखने को मिला जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस मैच में डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 38 बॉल का सामना करते हुए 66 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट लगभग 174 का रहा और उनके बल्ले से चार चौके और पांच छक्के भी देखने मिले। हालांकि इसके बाद जब वह हसरंगा की बॉल पर आउट हुए तब सभी का ध्यान वॉर्नर से हटकर उनकी बड़ी बेटी इवी मे की तरफ केंद्रित हो गया क्योंकि अपने पिता को आउट होता देख वह नन्ही लड़की खुद को संभाल नहीं सकी और आंसू बहाती नज़र आई। Read More...